ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकरवाचौथ पर बंद हो गई रसोई में पीएनजी गैस की सप्लाई

करवाचौथ पर बंद हो गई रसोई में पीएनजी गैस की सप्लाई

करवा चौथ पर शहर की सुहाग नगर कॉलोनी में पीएनजी की सप्लाई करीब चार घंटे तक बाधित रही। इसके चलते महिलाएं शाम को भोजन नहीं बना सकीं। गृहणियों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़...

करवाचौथ पर बंद हो गई रसोई में पीएनजी गैस की सप्लाई
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 18 Oct 2019 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

करवा चौथ पर शहर की सुहाग नगर कॉलोनी में पीएनजी की सप्लाई करीब चार घंटे तक बाधित रही। इसके चलते महिलाएं शाम को भोजन नहीं बना सकीं। गृहणियों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ गया।

करवाचौथ के दिन गुरुवार को शाम पौने चार बजे से सुहाग नगर में घर की रसोई तक पहुंच रही पाइप लाइन गैस का प्रेशर अचानक कम होता चला गया। शाम 4.30 बजे कॉलोनी के दर्जनों घरों में पीएनजी गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। किचिन तक गैस पहुंचाने का सिस्टम शोपीस बन गया। चूंकि गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा हुआ था। शाम को उन्हें परिवार के लिए भोजन व अपना व्रत तोड़ने के लिए पूड़ी, पकवान बनाने थे। अनेक महिलाओं ने पकवान बनाने की तैयारी कर ली। लेकिन जब उन्होंने चूल्हे का बर्नर चालू किया तो उसमें गैस बंद थी। अचानक गैस बंद होने पर महिलाओं की दिक्कतें बढ़ गईं। उन्होंने पतियों को किचिन में गैस सप्लाई बंद होने की जानकारी दी। लेकिन ज्यादातर लोग कारोबार में व्यस्त थे। इसके चलते गृहणियों की समस्या का समाधान न हो सका। अनेक महिलाओं ने गेल गैस कंपनी के दिए गए मोबाइल नंबरों पर फोन किया। लेकिन उन्हें कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। इससे गृहणिया परेशान हो गईं। रात को 8.30 बजे गैस की सप्लाई चालू हुई तक महिलाएं रसोई में पकवान बना सकीं।

चार घंटे तक बंद रही पीएनजी गैस की सप्लाई

शहर की सुहाग नगर कॉलोनी में घर की रसोई तक पहुंच रही पाइप लाइन गैस की सप्लाई गुरुवार को करीब चार घंटे तक बंद रही। रात 8.30 बजे गैस चालू हुई तक गृहणियों को तसल्ली मिल सकी।

महिलाओं ने इधर-उधर से किया इंतजाम

घर की रसोई में आ रही पीएनजी गैस बंद होने से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को अनेक मुश्किलें पेश आईं। उन्हें इधर-उधर से गैस सिलेंडर मांग कर या फिर सिलेंडर में गैस भरवा कर भोजन बनाना पड़ गया। कई महिलाएं पकवान बनाए बगैर रह गई। उन्होंने रात को गैस सप्लाई शुरू होने पर किचिन में भोजन बनाया।

गृहणियां बोलीं गैस बंद होने पर हुई अनेक दिक्कतें

- किचिन में गैस अचानक बंद हो गई। चार घंटे बाद रात को गैस की सप्लाई चालू हुई। इस दौरान करवा चौथ पूजन के लिए पकवान बनाने के लिए परिचितों से सिलेंडर मांगना पड़ा। तब कहीं भोजन बन सका।

- पूजा गुप्ता गृहणी, सुहाग नगर।

- करवा चौथ के दिन शाम को करीब पौने चार बजे गैस का प्रेशर कम हो गया। आधा घंटे बाद गैस सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई थी। ईंधन का कोई दूसरा साधन भी नहीं था। इससे काफी परेशानी हुई। रात को खान बनाया जा सका।

- स्वीटी गुप्ता गृहणी, संजय पिंटू रोड।

- गुरुवार को चार शाम चार बजे से पाइप लाइन से किचिन में आने वाली गैस बंद हो गई। तब पड़ोसी से सिलेंडर मंगवाया। तब काफी देर बाद करवाचौथ पूजन को पकवान बनाए जा सके। इस दौरान काफी परेशानी हुई।

- ऊषा देवी गृहणी, सुहाग नगर।

- करवाचौथ के दिन गैस बंद हुई तो हमने घर की छत पर ईंटों से चूल्हा बना लिया। बाजार से लकड़ी मंगवा कर चूल्हा जलाया। तब शाम को करवाचौथ पूजन को पकवान और परिजनों के लिए भोजन तैयार किया जा सका।

- मीरादेवी गृहणी, सुहाग नगर।

- गुरुवार को शाम को गैस पाइप लाइन में प्रेशर ड्राप हो गया था। इससे गैस की सप्लाई बाधित हो गई थी। एक-दो घंटे बाद रात को दिक्कत दूर होने पर गैस सप्लाई चालू कर दी गई थी।

- निहाल सिंह तकनीशियन, पीएनजी कंट्रोल रूम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें