PM Modi s Mann Ki Baat 117th Edition Celebrated by BJP Workers in Firozabad बूथों पर सुनी मन की बात, समिति का सम्मान, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPM Modi s Mann Ki Baat 117th Edition Celebrated by BJP Workers in Firozabad

बूथों पर सुनी मन की बात, समिति का सम्मान

Firozabad News - प्रधानमंत्री के मन की बात के 117 वें संस्करण को फिरोजाबाद के सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर जिले स्तर पर पदाधिकारियों की ड्यू

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 30 Dec 2024 12:45 AM
share Share
Follow Us on
बूथों पर सुनी मन की बात, समिति का सम्मान

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 117वें संस्करण को फिरोजाबाद के सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर जिले स्तर पर पदाधिकारियों की ड्यूटी बूथ पर लगाई गई थी, उन्होंने भी बूथ पर पहुंच बूथ समितियों से संवाद किया। फिरोजाबाद में 1248 बूथ हैं। इनमें से 842 बूथ पर सुबह दस बजे से ही बूथ समितियों के पदाधिकारी पहुंच गए तो जिला स्तर पर लगाए गए पदाधिकारियों ने भी बूथ पर पहुंच प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह नेटूंडला विधानसभा के बूथ संख्या 223 पर सुना एवं इसके बाद में बूथ समिति का माल्यार्पण कर सम्मान किया। पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं संध्या लोधी ने अपने निवास पर मन की बात का कार्यक्रम को सुना।

जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल ने पचोखरा मंडल के गढ़ शेखुपुर पर मन की बात का कार्यक्रम सुना, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा ने देवखेड़ा, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मंडनपुर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर अध्यक्ष टूंडला दिनेश गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर नवगठित बूथ समितियों का स्वागत कर उनका सम्मान भी किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।