हरियाली तीज पर किया पौधरोपण
भारतीय जनता पार्टी व मात्र मंडल द्वारा हरियाली तीज पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नगर के कई स्थानों पर पेड़ लगाए...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 23 Jul 2020 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी व मातृ मंडल द्वारा हरियाली तीज पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नगर के कई स्थानों पर पेड़ लगाए गए।
मातृ मंडल का नेतृत्व प्रतिभा उपाध्याय ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने कहा कि हरियाली तीज हमें संदेश देती है कि हम सभी लोग अपने आसपास का वातावरण हराभरा रखें। इसके लिए पेड़ों की आवश्यकता है यही कारण है कि इस त्योहार पर भाजपा ने पौधरोपण करने का निर्णय लिया। प्रतिभा उपाध्याय ने कहा कि हरियाली तीज के दिन पौधों का रोपण कर लोगों को हरितक्रांति का संदेश दिया गया है। इस मौके पर रामतीर्थ चक, दुष्यंत जादौन, जितेंद्र शर्मा, संजय परमार, खंजना झा आदि उपस्थित रहे।
