ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादअपना अमूल्य वोट डालने जाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है 

अपना अमूल्य वोट डालने जाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है 

सोमवार को नीमखेरिया में शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में निर्वाचित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेतृत्व में मतदाता जागरुकता...

अपना अमूल्य वोट डालने जाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है 
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 08 Feb 2022 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को नीमखेरिया में शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में निर्वाचित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली गांव में निकाली गई। जागरूकता रैली नीम खेरिया नगला कन्ही से घूमती हुई नीम खेरिया शिव मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। रैली का शुभारंभ प्रधान प्रेमपाल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शामिल ग्रामीण पुरुष, महिलाएं मतदान संबंधी स्लोगन लिखी पट्टिकाओं और मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। संस्था सचिव राम प्रकाश गुप्ता मतदान के प्रेरणा देते हुए कहा कि अपने मात-पिता एवं भाई बहन निर्भीक होकर वोट डाले और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। प्रधान प्रेमपाल ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सारे काम छोड़ कर 20 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा आप सभी लोगों का अमूल्य वोट है मतदान के दिन अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा। इस मौके गगन गुप्ता, आकाश गुप्ता, सचिन गुप्ता, कंचन सिंह, नीरज, कालीचरण, लाखन सिंह, सुदेश कुमार, संजय सिंह, तहसीलदार यादव, सुरेंद्र सिंह, बृजेश यादव, छोटेलाल जाटव, सुखराम जाटव, रामस्वरूप राजपूत, एवरन सिंह, छोटेलाल, रवि, फूलमती, मुन्नी देवी, शहर बानो, रामपाल सिंह आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें