
पेंशनर्स का करें सम्मान, बहुमूल्य अनुभवों से लें सीख
Firozabad News - फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा पेंशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पेंशनर्स का सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें उनके अनुभवों से सीखने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप यादव ने पेंशनर्स के योगदान की सराहना की और समाज के प्रति उनके दायित्व को बढ़ाने पर जोर दिया।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में पेंशन दिवस मनाया। पेंशनर्स का सम्मान समारोह करते हुए उनके अनुभवों से सीख लेने का आह्वान वक्ताओं से किया। राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में पेंशन दिवस पर पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि हम सभी को पेंशनर्स साथियों का सम्मान करना चाहिए। उनके बहुमूल्य अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह ने कहा कि अधिवर्षता पूर्ण करने का अर्थ यह नहीं है कि अब आप कार्य मुक्त हो गए, बल्कि समाज के प्रति आपका दायित्व और अधिक बढ़ गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर ली है उनके प्रति कार्यरत लोगों का दायित्व है कि सहयोगपूर्ण व्यवहार रखें। कार्यक्रम में अधिवर्षता पूर्ण कर चुके पेंशनर्स को बैच लगा माला पहना एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में नेत्रपाल सिंह, कासिम अली, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र यादव, रमेश चंद्र शाक्य, उमाशंकर व्यास, भुवनेश चंद्र, शिवम उपाध्याय, इंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुलायम सिंह, मोतीलाल, रामबाबू आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार व्यक्त राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने किया। इन पेंशनर्स का किया सम्मान वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी दीपक तिवारी, विकास विभाग वीरेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के भीकम पाल सिंह, राम कुशवाहा, नरेश बाबू, कृषि विभाग कुमर लाल यादव, पशुपालन विभाग के श्याम बाबू, उद्योग विभाग के देवव्रत पांडे, बलवीर सिंह एवं संतोष कुमार।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




