Firozabad News: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का रोका वेतन
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण अत्री ने खटुआमई ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी प्रमोद कुमार के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। 20 महीने का मानदेय भुगतान नहीं करने और नोटिस जारी नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई। पंचायत सहायक द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और शिकायत सही पाई गई।

Firozabad News: जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण अत्री ने मदनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खटुआमई के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रमोद कुमार के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पर पंचायत सहायक के पद पर उन्नति तैनात है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा 20 माह का मानदेय भुगतान नहीं किया है। मानदेय रोकने के संबंध में कोई नोटिस भी जारी नहीं किया है। पंचायत सहायक द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई।


