छात्रवृत्ति परीक्षा में 173 छात्रों का हुआ चयन
Firozabad News - राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 173 छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों को कक्षा 9 से 12वीं तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। जिले में 1367 छात्रों ने आवेदन किया था और 176 सीटों के सापेक्ष 173 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने नाम रोशन किया है। परीक्षा में 173 छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों को कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के 1367 छात्रों ने आवेदन किए थे। जिले में निर्धारित 176 सीटों के सापेक्ष 173 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं आरक्षित 3 सीटें छात्रों के अभाव में रिक्त रह गईं। जिससे स्पष्ट है कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
चयनित छात्रों को बशर्ते अपनी पढ़ाई राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय में निरंतर जारी रखेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



