ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादमैनपुरी के एक लाख के इनामी बदमाश को दबोचा,पैर में गोली लगी

मैनपुरी के एक लाख के इनामी बदमाश को दबोचा,पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद। जिला मैनपुरी से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस

मैनपुरी के एक लाख के इनामी बदमाश को दबोचा,पैर में गोली लगी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 20 Jan 2022 09:10 AM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद। जिला मैनपुरी से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में शेखूपुरा के समीप से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक कारबाइन, मैगजीन एवं स्विफ्ट कार भी बरामद की। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है।

एसएसपी अशोक कुमार ने बताया 6 जनवरी को जनपद मैनपुरी के एक राजनेता की इनोवा कार पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था। हमले के दौरान इनोवा में मौजूद पुलिस का एक आरक्षी शहीद हो गया था। इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्त पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल जा चुके हैं। गुड्डू चौहान उसी समय से फरार चल रहा था। इस पर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें