ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादलीकेज, खुले संयोजन को लेकर अधिकारी गंभीर

लीकेज, खुले संयोजन को लेकर अधिकारी गंभीर

पानी की पाइप लाइन में लीकेज एवं खुले संयोजन शहर के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। समस्याओं को लेकर जलकल एवं जलनिगम विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर गंभीर रूख अपनाना शुरू कर दिया है। समस्या से...

लीकेज, खुले संयोजन को लेकर अधिकारी गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 23 Jul 2019 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पानी की पाइप लाइन में लीकेज एवं खुले संयोजन शहर के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। समस्याओं को लेकर जलकल एवं जलनिगम विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर गंभीर रूख अपनाना शुरू कर दिया है। समस्या से निपटने के लिए दोनों ही विभागों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी।

शहर में जेड़ा झाल परियोजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम जल निगम द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम का जलकल विभाग पेयजलापूर्ति की जिम्मेदारी निभा रहा है। पिछले काफी समय शहर में पाइप लाइन में लीकेज समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। लीकेज के कारण जहां शहर की सड़कें जर्जर होती जा रही हैं तो वहीं इसके कारण दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है।

इसके अलावा खुले संयोजन भी दोनों विभागों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। खुले संयोजन के चलते प्रतिदिन काफी मात्रा में गंगाजल बर्बाद हो जाता है। इन दोनों ही समस्याओं से निपटने को जलकल एवं जलनिगम विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कई टीमें भी गठित की जाएंगी जो दोनों ही समस्याओं से निपटने का प्रयास करेंगी। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता चंदन सिंह एवं जलनिगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने कहा है कि जल्द ही टीमें विभिन्न क्षेत्रों में दौड़ना शुरू कर देंगी।

खुले संयोजन पर लगेगा जुर्माना

जिनके दरवाजे पर खुले रूप से पानी बहता नजर आएगा उसके खिलाफ अर्थदंड की कार्यवाही की जाएगी। पहली बार पकड़ने पर केवल चेतावनी दी जाएगी तथा दूसरी बार जुर्माना लगाना शुरू किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें