Firozabad News: हड़ताल से चरमराई जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं
Firozabad News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार और लखनऊ में धरने के कारण जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एएनएम के अस्पतालों में न मिलने से मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा। जसराना, सिरसागंज, खैरगढ़, एका और फरिहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी रही। स्वास्थ्य विभाग की वैकल्पिक व्यवस्था भी हालात सुधारने में सफल नहीं हुई।

Firozabad News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार आंदोलन से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। जबकि विभागीय अधिकारियों स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। सोमवार को अधिकांश कर्मचारियों के लखनऊ में धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहने के कारण नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराकर रह गई। अधिकांश स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक एवं कर्मचारियों के न मिलने से मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा।
संविदाकर्मियों के आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
अपनी मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारी जिसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम शामिल हैं वे रविवार को धरना प्रदर्शन के लिए लखनऊ रवाना हो गए। सुबह ग्रामीण अंचलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा अस्पतालों को खोला गया लेकिन चिकित्सक एवं कर्मचारियों के न होने से मरीजों को निराश होना पड़ा। जसराना, सिरसागंज, खैरगढ़, एका, फरिहा के अलावा अन्य क्षेत्र में लगभग यही स्थिति दिखाई दी।
वैकल्पिक व्यवस्था के बावजूद हालात में सुधार नहीं
वैकल्पिक व्यवस्था से भी नहीं सुधरे हालात
स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों को विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकीय परीक्षण की जिम्मेदारी सौंप थी। वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार होते नहीं दिखाई दिया।
ग्रामीण अंचल के अस्पताल सबसे अधिक प्रभावित
ग्रामीण अंचल में आई परेशानी
एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सबसे अधिक ग्रामीण अंचल क्षेत्र के अस्पताल प्रभावित रहे। अधिकांश अस्पतालों में एनएचएम के तहत डॉक्टर एवं कर्मचारी नियुक्त हैं जो लगभग सभी कार्य बहिष्कार आंदोलन में प्रतिभाग कर रहे हैं।
हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकांश अस्पतालों में वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इन अस्पतालों में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को जिम्मेदारी दी गई थी।-डॉक्टर पवन कुमार वर्मा नोडल अधिकारी


