तीन करोड़ से सिंचाई विभाग के कार्यालय का निर्माण शुरू

Nov 04, 2025 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - शिकोहाबाद में सिंचाई विभाग के नए कार्यालय का भूमि पूजन विधायक सपा डॉ मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। 3 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। वर्तमान कार्यालय संकुचित है, जिससे कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

तीन करोड़ से सिंचाई विभाग के कार्यालय का निर्माण शुरू

शिकोहाबाद। सिंचाई विभाग स्टेशन रोड स्थित कैंपस में नए कार्यालय में मंगलवार को विधायक सपा ने भूमि पूजन किया। सिंचाई विभाग कैंपस में 3 करोड़ रुपए की लागत से कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। सिंचाई विभाग का कार्यालय काफी संकुचित एरिया में होने के कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कैंपस में कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों की मुश्किल दूर करने के लिए कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को शिकोहाबाद के सपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने भूमि का पूजन किया। भूमि पूजन के साथ ही कार्यालय का निर्माण शुरू किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि नया कार्यकाल बनने से कर्मचारियों की दिक्कतें दूर होगी। पूर्व में बना कार्यालय काफी छोटा है। ऐसे में अवर अभियंता के साथ अन्य कर्मचारियों को दिक्कतें होती हैं। नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। सभी अधिकारियों के अपने कक्ष होंगे। यह एक अच्छा कार्य शुरू किया जा रहा है। इस दौरान अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि कार्यालय के निर्माण में 3 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। इस दौरान जेई सुरेश कुमार, जेई जुल्फ अली खान, डी पी मित्तल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।