
स्वास्थ्य मेलों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी रहेंगे तैनात
Firozabad News - फिरोजाबाद में, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। स्वास्थ्य मेलों में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। स्वास्थ्य मेलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई होगी और उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
फिरोजाबाद। प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य महिलाओं को और बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा नई गाइड लाइन जारी की गई है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस संदर्भ में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेलों में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद रहकर मरीजों का उपचार करेंगे। डीएमओ ने बताया कि आदेश का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन में गाइड लाइन में स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मेलों में उपचार के अलावा मरीजों को अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य मेलों में एएनएम के अलावा आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की जाएं। लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की तत्काल सेवाएं समाप्त हो। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर समय से स्वास्थ्य मेला प्रारंभ कराई जाए। मेलों के दौरान डॉक्टर के अलावा सभी स्टाफ की मौजूदगी अनिवार्य की जाए। गाइड लाइन के प्रमुख बिंदु - मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती ओरल कैंसर की जांच एवं उपचार - आयुष्मान कैंप लगाकर बनाए जाएं कार्ड - गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण - एएनएम, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी जागरूक - अन्य विभागों का भी लिया जाए सहयोग - सीएचओ को बनाया जाए और जिम्मेदार - मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी सीएमओ करेंगे मॉनिटरिंग - पोर्टल के माध्यम से शासन को कराया जाए अवगत स्वास्थ्य मेलों के लिए शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है उसकी पूरी तरह पालन किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी अवगत करा दिया है। -डॉक्टर रामबदन राम मुख्य चिकित्सा अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




