Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsNeighbor Attempts Rape on 8-Year-Old Girl in Shikohabad Police Arrest 15-Year-Old
मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Firozabad News - शिकोहाबाद के एक गांव में पड़ोसी ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के भाई की मदद से वह घर आई और मां को बताया। शिकायत करने पर आरोपी के परिवार ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी...

Oct 16, 2025 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने एक मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने जब पड़ोसी से मामले की शिकायत की तो उसने पीड़िता की मां के साथ अभद्रता कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 अक्टूबर की दोपहर में एक 8 वर्षीय बालिका को पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर अपने घर पर ले गया। उस समय आरोपी के घर पर और कोई नही था। यहां पर उसने मासूम के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब अचानक से बालिका के भाई ने अपनी बहन के रोने की आवाज सुनी तो वह आरोपी के घर पहुंच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बालक अपनी रोती बहन को लेकर अपने घर आया। घर पर आकर मासूम बच्ची ने अपनी मां को घटना से अवगत कराया, लेकिन सामाजिक लोकलाज के भय के चलते शिकायत नहीं की, बल्कि मासूम बच्ची के परिजनों से मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो आरोपी के माता, चाचा ने पीड़िता की मां के साथ गाली गलौज की तथा आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पीड़ित परिवार मासूम को लेकर 14 अक्टूबर को थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी 15 किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है।