झोलाछाप के उपचार से कबाड़ी की मौत के बाद काटा हंगामा

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

लाइनपार थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप की दुकान पर उपचार के दौरान कबाड़ी जीतू राठौर की मौत हो गई। परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद झोलाछाप भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

झोलाछाप के उपचार से कबाड़ी की मौत के बाद काटा हंगामा

लाइनपार थाना क्षेत्र में सोमवार रात झोलाछाप की दुकान पर उपचार के दौरान कबाड़ी की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो झोलाछाप स्टाफ सहित भाग गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुचं गई और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। थाना खैरगढ़ के गांव बवाइन निवासी 30 वर्षीय जीतू राठौर पुत्र अशोक राठौर पिछले कई माह से अपने परिजनों के साथ मायाराम की ठार महताब नगर में रहता था। वह कबाड़े का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

सोमवार देर शाम उसे बुखार आया तो परिजन आजाद नगर स्थित झोपाछाप राजेश कुमार की दुकान पर ले गए। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। यह देखकर परिजन झोलाछाप पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे तो वह मौके से भाग गया।थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।