ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादएनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

नगर के एके इंटर कॉलेज में गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने पौधरोपण किया। कैडेट्स ने कॉलेज के प्रांगण में फलदार, छायादार सहित कई प्रकार के पौधों को रोपित...

एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 16 Jul 2020 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के एके इंटर कॉलेज में गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने पौधरोपण किया। कैडेट्स ने कॉलेज के प्रांगण में फलदार, छायादार सहित कई प्रकार के पौधों को रोपित किया।

कॉलेज के प्राचार्य सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि छात्रों की बड़ी जिम्मेदारी है कि वह धरती को हरा-भरा करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए क्योंकि पेड़ पौधों के कटान के चलते हमारा प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। जिससे प्राकृतिक आपदाएं आ रही है। कई बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण करके प्रकृति को शुद्ध किया जा सकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाना छात्रों की जिम्मेदारी है। उपप्रधानाचार्य रामकेश यादव ने कहा कि प्रकृति की सही देखभाल पौधों का रोपण करके की जा सकती है। इस दौरान महेंद्र शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें