गायब व्यापारी को लेकर परिवार में चिंता

Mar 12, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - जसराना कस्बे में खाद-बीज का व्यापारी 28 वर्षीय कुनाल गुप्ता गायब हो गया है। उसके बाद एक पत्र मिला है जिसमें उसने आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस और परिवार उसे खोजने में जुटे हुए हैं। बुधवार को वह अपनी दुकान पर गया था, लेकिन दोपहर में लापता हो गया।

गायब व्यापारी को लेकर परिवार में चिंता

जसराना कस्बा के मुख्य बाजार में खाद-बीज का कारोबार करने वाले 28 वर्षीय कुनाल गुप्ता के गायब होने के बाद गुरुवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। वह आत्महत्या करने का एक पत्र छोड़कर गया है। मामले में पुलिस और व्यापारी एवं परिजन जानकारी करने में जुटे हैं। बताते चलें बुधवार को कुनाल गुप्ता अपनी दुकान पर गए थे। दोपहर में व्यापारी गायब हो गया और उसकी बहन को एक पत्र मिला जिसमें खड़ीत नहर में आत्महत्या करने की बात लिखी हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।