Firozabad News: नहर की झाड़ियों में लटका मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रभु में तीन दिन से पेड़ पर लटका एक शव मिला। ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पहचानने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Firozabad News: नहर की झाड़ियों में लटका मिला युवक का शव

Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रभु के पास नहर किनारे खड़े पेड़ पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विगत तीन दिनों से उसका शव पेड़ पर लटका रहा। जब शुक्रवार की सुबह ग्रामीण की शव पर नजर पड़ी तो वह चीख मारकर वहां से भाग गया। उसने लोगों को घटना की जानकारी दी। पेड़ पर शव को लटका देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के शव से दुर्गंध आ रही थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि शव 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। झाड़ियां होने के कारण लोगों की उस पर नजर नहीं गई है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: नहर की झाड़ियों में लटका मिला युवक का शव