ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादमुस्लिम संस्था ने कैंप लगाकर दिया भाईचारे का संदेश

मुस्लिम संस्था ने कैंप लगाकर दिया भाईचारे का संदेश

नगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर मुस्लिम संस्था ने कैंप लगा कर आपसी भाईचारे का संदेश...

मुस्लिम संस्था ने कैंप लगाकर दिया भाईचारे का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 12 Nov 2019 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर मुस्लिम संस्था ने कैंप लगा कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को नगर में स्टेशन रोड स्थित गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे पर मुस्लिम सामाजिक संस्था हिंद हेल्प फाउंडेशन ने कैंप लगाया। संस्था पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरुद्वारा आ रहे पंजाबी व सिख समाज के श्रद्धालुओं को पानी व शर्बत वितरित कर सेवा करते रहे। संस्था संरक्षक सुबूर अली ने बताया कि उन्होंने सिख समाज के कार्यक्रम में पहली बार अपना सेवा शिविर लगा कर आपसी भाईचारे का संदेश देने का काम किया है। जिससे समाज में सद्भावना और समरसता बनी रहे। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी बिना किसी भेदभाव के समाज हित के लिए सेवा कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष वासिफ हुसैन, नवेद अली, फुरकान अली, निजाम कुरैशी, मोहम्मद आकिल, निजाम कुरैशी, जावेद खान, अजहर आदि की सहभागिता रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें