ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसमाप्त होना चाहिए मुस्लिम वर्ग का अल्पसंख्यक दर्जा

समाप्त होना चाहिए मुस्लिम वर्ग का अल्पसंख्यक दर्जा

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मुस्लिम वर्ग को अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा है...

समाप्त होना चाहिए मुस्लिम वर्ग का अल्पसंख्यक दर्जा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 07 Jan 2021 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मुस्लिम वर्ग को अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस समय भारत में मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हैं।

गो प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदेश शर्मा ने कहा है कि हिंदुस्तान जिस समय आजाद हुआ था उस समय देश में मुसलमानों की संख्या तीन करोड़ थी। वर्तमान में यह जनसंख्या 20 करोड़ से अधिक है। उन्होंने अपना तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में मुसलमानों की संख्या लगभग 32 करोड़ है। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार वर्ष 2060 तक हिंदुस्तान में मुसलमानों की संख्या 32 करोड़ तक पहुंच सकती है। ऐसी हालत में केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से अल्पसंख्यक दर्जा खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह इस संदर्भ में जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें