Firozabad News: सड़क पर शव रख जाम लगाने वाले 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Firozabad News: जिला कारागार से जमानत पर आए हत्यारोपी का शव रसूलपुर थाना क्षेत्र में मिला। परिजनों ने समुदाय विशेष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। पुलिस ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा।

Firozabad News: जिला कारागार से जमानत पर आए हत्यारोपी का शव बुधवार दोपहर रसूलपुर थाना क्षेत्र में गहरे नाले में मिला था। गुरुवार सुबह परिजनों ने समुदाय विशेष के लोगों पर हत्या करने और मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगाया था। पुलिस ने इस मामले में 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुराना रसूलपुर गली नंबर सात निवासी 22 वर्षीय अरुण पुत्र सरजू का शव बुधवार दोपहर नालबंद चौराहा से हाजीपुरा मार्ग स्थित गहरे नाले में मिला था। पुलिस ने पास से ही उसकी स्कूटी और चप्पल बरामद की थीं। पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
परिजन विशेष समुदाय के लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे थे। गुरुवार सुबह तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से आक्रोशित परिजन शव लेकर नालबंद चौराहा से रसूलपुर थाना मार्ग पर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। एसआई जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सड़क पर शव रखकर जाम लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


