वर्क आर्डर जारी लेकिन काम कराना भूला ठेकेदार

Apr 08, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - नगर निगम के वार्ड संख्या 12 लक्ष्मी नगर में ठेकेदार ने टेंडर और वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। परेशान निवासी, महिलाओं के साथ, नगर निगम पहुंचे और सहायक अभियंता से गुहार लगाई। ठेकेदार ने एक वर्ष से क्षेत्र में कदम नहीं रखा है, जिससे निवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

वर्क आर्डर जारी लेकिन काम कराना भूला ठेकेदार

नगर निगम के वार्ड संख्या 12 लक्ष्मी नगर में कई गलियों का टेंडर के साथ वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी ठेकेदार ने अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। समस्या से परेशान कई लोगों ने महिलाओं के साथ नगर निगम पहुंचकर सहायक अभियंता से गुहार लगाई। अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराई जाने को लेकर ठोस आश्वासन न मिलने से लोग परेशान दिखाई दिए। लोगों का कहना था कि वर्क आर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार द्वारा क्षेत्र में कदम नहीं रखा है।शिकायती पत्र देने के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व लक्ष्मी नगर की मुख्य गली सहित तीन गलियों का निर्माण कार्य होना था।

नगर निगम द्वारा इसके लिए टेंडर के बाद वर्क आर्डर जारी कर दिया। ठेकेदार जिसका नाम दिनेश राठौर बताया जाता है उसने अभी तक निर्माण कार्य करना तो दूर क्षेत्र में कदम भी नहीं रखा है न उसकी नापतौल की है। उन्होंने कहा कि गलियों की दुर्दशा से सभी लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी महिला एवं बच्चों को होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।