ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादनगर निगम ने निर्माण कंपनी को थमाया नोटिस

नगर निगम ने निर्माण कंपनी को थमाया नोटिस

नगर निगम के निर्माण विभाग की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाली निर्माण कंपनी के खिलाफ अधिकारियों ने नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारियों ने निर्माण कंपनी के मालिकान को नोटिस भेजकर जवाब देने को सात दिन का...

नगर निगम ने निर्माण कंपनी को थमाया नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 14 Mar 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के निर्माण विभाग की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाली निर्माण कंपनी के खिलाफ अधिकारियों ने नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारियों ने निर्माण कंपनी के मालिकान को नोटिस भेजकर जवाब देने को सात दिन का समय दिया है। कंपनी इस समय नगर के साठ फुटा रोड पर निर्माण करा रही है। इसमें मैनहोल ऊंचा करने के बजाय उन्हें सड़क के नीचे दबाने का काम किया जा रहा है।

नगला बरी चौराहे से बाईपास मार्ग स्थित सैलई पुलिया तक बनने वाले इस मार्ग का ठेका सुधीर राठी एंड कंपनी का है। मार्ग पर लगभग एक दर्जन से अधिक मैनहोल हैं। इनको सड़क से पांच-छह इंच ऊपर उठाना है। कंपनी इन्हें उठाने के बजाय दबाने का काम कर रही है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विकास कुरील को इस संबंध में जानकारी हुई तो उन्होंने निर्माण कंपनी से बात की। एक्सईन ने दबाने के बजाय मैनहोल को ऊंचा कराने की सलाह दी। इसके बाद भी जब कंपनी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो निर्माण विभाग ने नौ मार्च को कंपनी को नोटिस भेजकर सात दिन का समय दे दिया है।

जवाब मिलने के बाद होगा विचार

निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विकास कुरील का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बाद भी निर्माण कंपनी की कार्यशैली में बदलाव नहीं आ रहा। मैनहोल को ऊंचा करने के बजाय उन्हें दबाया जा रहा है जो बाद में परेशानी का कारण बन सकती है। कंपनी को नोटिस दिया गया है कार्रवाई जवाब मिलने के बाद होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें