Firozabad News: सुहागनगरी के विकास कार्यों पर आज लगेगी अंतिम मुहर

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को 11 बजे पालीवाल ऑडिटोरियम में होगी। महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। बैठक में 65 विकास प्रस्तावों पर चर्चा होगी और पार्षदों की स्वीकृति से इन्हें पारित किया जाएगा। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गायन के साथ होगी।

Firozabad News: सुहागनगरी के विकास कार्यों पर आज लगेगी अंतिम मुहर

Firozabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को शहर के विकास कार्य से संबंधित प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सदन की बैठक को लेकर नगर निगम द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड बैठक सुबह लगभग 11 बजे पालीवाल ऑडिटोरियम में शुरू होगी। महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में संपन्न होने वाली बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त प्रशांत नगर के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर सभी 70 चुने हुए पार्षद एवं 10 नामित पार्षदों को एजेंडा के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। सदन की बैठक में 65 प्रस्तावों को पटल पर रखा जाएगा।

यह सभी प्रस्ताव शहर के सभी वार्डों के विकास से संबंधित हैं। इसके अलावा बैठक में अन्य समस्याओं पर भी विचार होगा। वंदे मातरम गायन के साथ ही बैठक की कार्रवाई की घोषणा महापौर द्वारा की जाएगी। संबंधित सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए सदन के समक्ष पढ़ा जाएगा। पार्षदों की स्वीकृति के बाद ही प्रस्तावों को पारित किया जाएगा। बैठक के दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी, बाबुओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पार्षदों द्वारा जानकारी देने पर संबंधित अधिकारी स्थिति को स्पष्ट कर सकें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: सुहागनगरी के विकास कार्यों पर आज लगेगी अंतिम मुहर