Firozabad News: प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, वसूला हजारों का जुर्माना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फिरोजाबादFirozabad News: नगर निगम की एंटी सिंगल यूज प्लास्टिक टीम ने शहर में अभियान चलाया और दो प्रतिष्ठानों से 1.20 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया। दोनों प्रतिष्ठानों के स्वामियों से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Firozabad News: नगर निगम की विशेष एंटी सिंगल यूज प्लास्टिक टीम द्वारा शहर में चलाए गए अभियान के तहत दो प्रतिष्ठानों पर काफी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई। दोनों प्रतिष्ठान स्वामियों से टीम ने जुर्माने के तौर पर 10 हजार रुपए वसूल कर चेतावनी जारी की। स्वच्छ भारत मिशन के सह प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि टीम द्वारा बजरिया मंडी में अमन अग्रवाल (शिवम) तथा पवन अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। यहां से 1.20 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथिन को जब्त किया। दोनों से पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए। दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि इसकी पुनरावृत्ति की गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।
टीम में खाद्य निरीक्षक दिनेश पाल सिंह, पवन कुमार एवं विपिन कुमार मौजूद रहे।


