ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादफिरोजाबाद में शराब का विरोध करने पर मां की ईंटों से पीट पीटकर हत्या

फिरोजाबाद में शराब का विरोध करने पर मां की ईंटों से पीट पीटकर हत्या

थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुत्र ने अपनी मां की ईंट से पीट पीटकर हत्या कर दी। मां ने गांजा और शराब पीने का विरोध किया था जिसे लेकर बेटा गुस्से में आ गया था। घटना की जानकारी होने के उपरांत पुलिस ने उसे...

फिरोजाबाद में शराब का विरोध करने पर मां की ईंटों से पीट पीटकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 27 Aug 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुत्र ने अपनी मां की ईंट से पीट पीटकर हत्या कर दी। मां ने गांजा और शराब पीने का विरोध किया था जिसे लेकर बेटा गुस्से में आ गया था। घटना की जानकारी होने के उपरांत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भारौल निवासी विमल पुत्र चंद्रभान शराब पीने का आदी है। वह बुधवार की रात घर पर शराब पीकर आया और आया नशे में गाली गलौज शुरू कर दी। उसका शोर सुन परिवार के लोग जाग गए। उसके भाई नंदकिशोर ने बताया परिवारीजनों ने विमल को समझाया तो वह घर से बाहर चला गया। देर रात वह दोबारा घर आया। घर में घुसते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुन उसकी मां लोंगश्री (58) जाग गई। वह छत पर सो रही थी। उसने नीचे आकर विमल को समझाने का प्रयास किया। शराब और गांजा छोड़ने की सलाह दी। इस पर विमल ने बिफर गया और उसने ईंट से अपनी मां को मारना शुरू कर दिया। वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद वह भाग गया। महिला की हालत देख परिजन घबरा गए। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। नंदकिशोर ने अपने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें