ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादगैस सिलेंडर में लगी आग से मां-बेटा झुलसे, गंभीर

गैस सिलेंडर में लगी आग से मां-बेटा झुलसे, गंभीर

थाना सिरसागंज क्षेत्र में गुरुवार को पाइप लीक होने पर गैस सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप मच गया। अचानक हुए हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए।...

गैस सिलेंडर में लगी आग से मां-बेटा झुलसे, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 10 Oct 2019 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सिरसागंज क्षेत्र में गुरुवार को पाइप लीक होने पर गैस सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप मच गया। अचानक हुए हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। दोनों को भर्ती कर लिया गया।

घटनाक्रम सुबह के समय थाना सिरसागंज के गांव भदेसरा का है। लगभग 40 वर्षीया गिरजादेवी पत्नी रामकिशोर घर पर ही गैस चूल्हे पर मोमोज बना रही थी। इस कार्य में उसका 19 वर्षीय पुत्र शिवनंदन सहयोग कर रहा था। अचानक सिलेंडर में लगे पाइप में आग लग गई। आग ने पास में बैठी महिला उसके बेटे के कपड़ों को चपेट में लिया। आग से बचने के लिए मां-बेटा इधर-उधर भागने लगे। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार दोनों को बचा लिया। बाद परिजन दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के दोनों को भर्ती कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें