ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादतीर्थ कर लौट रही मां-बेटी की सड़क हादसे में मौत

तीर्थ कर लौट रही मां-बेटी की सड़क हादसे में मौत

वैष्णो देवी हरिद्वार घूम कर लौट रही मां बेटी की नरोरा में में सड़क हादसे हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला अपनी मां के साथ तीर्थयात्रा पर गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत हुई। पता चलते ही...

तीर्थ कर लौट रही मां-बेटी की सड़क हादसे में मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 11 Oct 2019 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

वैष्णो देवी हरिद्वार घूम कर लौट रही मां बेटी की नरोरा में में सड़क हादसे हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला अपनी मां के साथ तीर्थयात्रा पर गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत हुई। पता चलते ही परिजन बुलंदशहर रवाना हो गए।

थाना दक्षिण के क्षेत्र मालवीय नगर निवासी सरनाम सिंह मजदूरी करता है। उसकी पत्नी शीला देवी (35) अपनी बेटी योगिता (5) के साथ अपने मायके जनपद हाथरस थाना चंदपा के क्षेत्र मोहनपुरा गई थी। वहां से वह अपनी मां तथा अन्य लोगों के साथ बस से हरिद्वार वैष्णो देवी घूम कर वापस आ रही थी। उनकी बस रात को बुलंदशहर के नरौरा गुरुवार रात पहुंची। नरौरा घाट पर नहाने के बाद रात ज्यादा होने वह लोग वहीं पर आराम करने को रुक गए। कुछ लोग सड़क किनारे आराम करने को लेट गई। उसी दौरान तेज गति से आती एक बस ने उन लोगों को रौंद दिया। हादसे मे शीला उसकी बेटी योगिता उसकी मां फूलमती सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही शीला के परिवार में कोहराम मच गया। पता चलते ही पड़ोस के लोग जुट गए। पति सरनाम अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ बुलंदशहर रवाना हो गया। उसका बेटा अपने पिता के पास ही रह गया था। इस कारण वह बच गया। मां-बेटी हाथरस में आयोजित किसी कार्यक्रम में भाग लेने को गए थे।

मौत सभी को सड़क पर खींचकर ले गई

फिरोजाबाद। नरौरा में देर हो जाने के कारण उन लोगों एक धर्मशाला की। वह लोग वहीं सो रहे थे। लोगों की माने तो देर रात गर्मी लगने के कारण यह लोग धर्मशाला के बाहर आ गए। सभी सड़क किनारे लेट गए। उसी दौरान तेज गति से आ रही बस ने वहां सो रहे सभी लोगों को रौंद दिया। लोगों का मानना है कि उनकी मौत ही सभी को सड़क पर खींच कर ले गई।

पता चलते ही पति पछाड़ खाकर गिरा

फिरोजाबाद। हादसे में महिला व उसकी बेटी की मौत का पता चलते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। समूचे दिन दोनों के बारे में ही चर्चा होती रही। सरनाम सिंह के घर में एक ही बेटी योगिता थी। पत्नी व बेटी की मौत का पता चलते ही वह पछाड़ खाकर गिर पड़ा। उसके भाई व मोहल्ले के लोगों ने उसको ढांढस बंधाया।

हादसे में इनकी मौत हुई

फिरोजाबाद। हादसे में शीला उसकी बेटी योगिता के साथ फूलवती पत्नी महेंद्र, उसकी पुत्र वधू माला देवी पत्नी उदयवील नातनी कल्पना पुत्री उदयवीर रेनू पत्नी जितेंद्र और उसकी बेटी संजना की मौत हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें