ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। सभी बटेश्वर से खैरगढ़...

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 02 Aug 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। सभी बटेश्वर से खैरगढ़ क्षेत्र में जा रहे थे।

श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर कलूपुरा तथा आसपास क्षेत्र के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर जनपद आगरा के बटेश्वर भोलेनाथ के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। मक्खनपुर के समीप सामने बकरी आ जाने चालक ने बचाने का प्रयास किया। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर तुरंत पलट गई। हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहां आसपास क्षेत्र के काफी लोग एकत्रित हुए। उन्होंने ट्रॉली से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं पुरुष बच्चे घायल हो गए। महिलाएं सड़क पर काफी देर तक घायल अवस्था में बेहोश होकर पड़ी रहीं। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और उसने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल राहुल, भूरी देवी, अभय, आदर्श, सहूरवती, विजय, निंवोद, रितिका, बिरमा देवी, पूनम, गुड्डी देवी, निर्मला, शकुंतला, सीमा देवी, रचिता तथा गोलू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें