अस्पताल से मोबाइल चुराने वाला पकड़ा

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

बीते दिनों उत्तर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल से मोबाइल चुराने वाले आरोपी को पकड़ा। आरोपी आनंदीपुरम मोहल्ले में चोरी के मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिस ने दबिश दी, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और चार चोरी के मोबाइल बरामद किए।

अस्पताल से मोबाइल चुराने वाला पकड़ा

थाना उत्तर पुलिस को बीते दिनों एक मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी द्वारा जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। थाना उत्तर के उपनिरीक्षक अमित कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। इस दौरान एक व्यक्ति के आनंदीपुरम मोहल्ले में चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूमने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने नौ मंजिला मंदिर के निकट पहुंच कर दबिश दी तथा संदिग्ध को टोका तो वह तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा तो उसके पास से पुलिस को चार मोबाइल मिले

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।