ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: जरूरतमंदों और बच्चों की मदद करती हैं शशि

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: जरूरतमंदों और बच्चों की मदद करती हैं शशि

गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए शशि अग्रवाल लगातार काम कर रही हैं। गणेश नगर निवासी शशि तीन गरीब बच्चों की फीस जमा करती हैं। कॉलोनी में एक महिला के पति की मौत के बाद उसके बच्चे को पढ़ाई...

शशि अग्रवाल।
1/ 3शशि अग्रवाल।
तूलिका अग्रवाल।
2/ 3तूलिका अग्रवाल।
प्रीति जैन।
3/ 3प्रीति जैन।
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 22 Nov 2020 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए शशि अग्रवाल लगातार काम कर रही हैं। गणेश नगर निवासी शशि तीन गरीब बच्चों की फीस जमा करती हैं। कॉलोनी में एक महिला के पति की मौत के बाद उसके बच्चे को पढ़ाई जारी रखने को प्रोत्साहित किया और स्कूल में एडमीशन कराया था। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को सिलाई कढ़ाई के कैंप भी लगवाए। ढोलक और ब्यूटीशियन का कैंप लगाकर महिलाओं को बढ़ावा दिया। छोटू फाउंडेशन के लिए स्वयं की मदद के साथ कॉलोनी से वस्त्रों को एकत्रित कर गरीब बच्चों को मुहैया कराया। गायत्री परिवार के साथ मिलकर महिलाओं को आध्यात्मिक जानकारी देती हैं।

गरीब महिलाओं का निशुल्क केस लड़ती हैं तूलिका
फिरोजाबाद निवासी तूलिका अग्रवाल पेशे से अधिवक्ता हैं। वे जिला कारागार में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को समय-समय पर अभियान चलाती हैं। उन्हें घर से बाहर निकल कर समाज से जुड़ने को सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षणों में भाग लेने को कहती हैं। अधिवक्ता के साथ-साथ महिला होने के चलते वे कई बार पति-पत्नी के विवाद को लेकर समझाकर सुलह-समझौते के प्रयास भी कराती हैं। 8 मामलों में उन्होंने पति-पत्नी में सुलह करवा कर घर टूटने से बचाया। साथ ही तीन गरीब लड़कियों का केस निशुल्क लड़ा। एक महिला पांच साल से ससुरालियों से परेशान थी और उसका केस निशुल्क लड़कर ससुराल में उसका हक दिलाया। लॉक डाउन के दौरान फेसबुक पेज से महिलाओं को निशुल्क परामर्श भी दिया।

प्रीति ने महिलाओं को प्रशिक्षण देकर बचत करना सिखाया
शिकोहाबाद के जैन स्ट्रीट निवासी प्रीति जैन महिलाओं के लिए काम कर रही हैं। बच्चों को ब्यूटीशियन, गारमेंट मेकिंग, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के माध्यम से अब तक 150 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दे चुकी हैं। वे कहती हैं कि महिलाएं जब स्वयं का कारोबार शुरू करती हैं तो परिवार का संचालन करने में मदद मिलती है। अपनी बचत करना सीख जाती हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक को ट्रिपल सी का निशुल्क कोर्स करा चुकी हैं। इससे छात्रों को काफी मदद मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें