ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादलापता महिला साथियों के साथ गाजियाबाद में मिली

लापता महिला साथियों के साथ गाजियाबाद में मिली

नारखी क्षेत्र में लापता हुई महिला गाजियाबाद में मिली। वह ससुराल से मायके जाने की कहकर गई थी। ससुर उसे बस में बिठाकर गया था। पुलिस उसे तथा उसके साथ रह रहे तीन युवको को पकड़ कर ले आई है। उसका बेटा नहीं...

लापता महिला साथियों के साथ गाजियाबाद में मिली
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 12 Sep 2017 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नारखी क्षेत्र में लापता हुई महिला गाजियाबाद में मिली। वह ससुराल से मायके जाने की कहकर गई थी। ससुर उसे बस में बिठाकर गया था। पुलिस उसे तथा उसके साथ रह रहे तीन युवको को पकड़ कर ले आई है। उसका बेटा नहीं मिला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गांगनी निवासी एक महिला तीन सितम्बर को अपने दो वर्ष के बेटे के साथ मायके गई थी। उसका ससुर उसे बस में बिठाकर आया था। उसका मायका आने पुर औरैया में है। यहां से जाने के बाद भी वह मायके नहीं पहुंची। मायके न पहुंचने पर ससुरालीजन घबरा गए। उन लोगों ने उसकी काफी तलाश की। उसके पति ने पांच सितम्बर को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उसकी तलाश के बाद उनको पता चला कि महिला तीन युवको के साथ गाजियाबाद में रह रही है। ससुरालियों ने पूरी तरह से जानकारी करने के बाद पुलिस ने महिला के बारे में बताया। पता चलते ही पुलिस ने तुरंत गाजियाबाद पुलिस से सम्पर्क कर घटना के बारे में बताया। महिला ठिकाने का पता भी गाजियाबाद पुलिस को दे दिया। फिरोजाबाद पुलिस महिला व तीनों युवकों को गाजियाबाद से मंगलवार को ले आई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। महिला का दो साल का बच्चा उनके साथ नहीं आया है। पुलिस उसके बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है। महिला के ससुरा का आरोप है कि महिला जब अपने मायके गई थी उस समय वह लगभग तीन लाख रुपये कीमत से जेवर पहने हुए थी। जब उसको पुलिस लेकर आई है वह जेवर नहीं पहने हुई है। पुलिस जेवर के बारे में भी जानकारी करने का प्रयास कर रही है। ससुराल के लोगों ने थाने पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें