परीक्षा देने के लिए आई किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

Mar 01, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी बोर्ड परीक्षा देने आई थी, लेकिन परीक्षा के बाद लापता हो गई। उसके परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। किशोरी के मामा ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परीक्षा देने के लिए आई किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

थाना नसीरपुर क्षेत्र में घर से बोर्ड की परीक्षा देने आई एक किशोरी परीक्षा देने के बाद लापता हो गई। परिजनों ने सभी जगह पर उसकी तलाश कर ली। किशोरी के मामा ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बदनपुर करखां निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के यहां पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए आई थी। थाना नसीरपुर क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव से किशोरी 26 फरवरी को नसीरपुर के ही एक स्कूल में परीक्षा देने गई थी, लेकिन परीक्षा के बाद में किशोरी वापस घर पर नहीं लौटी। इस पर किशोरी के मामा परेशान हुए तथा उन्होंने किशोरी के घर पर भी पता किया, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची थी।

किशोरी को रिश्तेदारी एवं अन्य जगह पर भी तलाश किया, लेकिन कहीं पर जानकारी नहीं मिली। इस पर किशोरी के मामा ने थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।