Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsMissing Private Employee Found Dead in Room Behind Sub Registrar Office
छह दिन से लापता प्राइवेट कर्मचारी का कमरे में मिला शव

छह दिन से लापता प्राइवेट कर्मचारी का कमरे में मिला शव

संक्षेप: Firozabad News - जसराना में एक प्राइवेट कर्मचारी ग्याप्रसाद, जो छह दिन से लापता था, का शव सब रजिस्टार कार्यालय के पीछे एक कमरे में मिला। शव की पहचान परिवार ने कर ली है। ग्याप्रसाद धनतेरस के दिन लापता हुआ था। पुलिस ने...

Sat, 25 Oct 2025 08:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

जसराना। छह दिन से लापता प्राइवेट कर्मचारी का शव शुक्रवार को सब रजिस्टार कार्यालय के पीछे एक कमरे में मिला। दुर्गंध आने पर लोग कमरे में पहुंचे तो पुलिस को सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। गांव सायपुर निवासी 50 वर्षीय ग्याप्रसाद पुत्र फूलन सिंह सब रजिस्टार कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी था। वह शनिवार को धनतेरस के दिन लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम सब रजिस्टार कार्यालय के पीछे बने कमरे से लोगों को दुर्गंध आने लगी।

लोग पहुंचे तो कमरे में शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर सीओ राजेश गुनावत और थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। शव मिलने की जानकारी होने पर मृतक का भाई कमलेश भी परिजनों के साथ पहुंच गया। उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वह अपने पीछे तीन बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। वह कभी-कभार ही घर जाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव सढ़ गया है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।