ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकरोड़ों के माल को मुंबई बंदरगाह तक पहुंचने का इंतजार

करोड़ों के माल को मुंबई बंदरगाह तक पहुंचने का इंतजार

सुहागनगरी से विदेशों को जाने वाले ग्लास आइटम मुंबई बंदरगाह तक पहुंचने के लिए सरकारी परमिशन का इंतजार कर रहे हैं। करीब 100 करोड़ का माल शहर के निर्यातको के गोदाम में भरा पड़ा है लेकिन इस माल को...

करोड़ों के माल को मुंबई बंदरगाह तक पहुंचने का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 30 Apr 2020 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

सुहागनगरी से विदेशों को जाने वाले ग्लास आइटम मुंबई बंदरगाह तक पहुंचने के लिए सरकारी परमिशन का इंतजार कर रहे हैं। करीब 100 करोड़ का माल शहर के निर्यातको के गोदाम में भरा पड़ा है लेकिन इस माल को बंदरगाह तक भेजने के लिए के लिए प्रशासन की परमिशन नहीं मिल पा रही है। जिससे एक्सपोर्टर बेचैन हो उठे हैं।

कोरोना लॉक डाउन के चलते शहर से विभिन्न देशों को एक्सपोर्ट होने वाली ग्लास आइटम नहीं जा पा रहे हैं। लॉक डाउन को पूरा एक महीना बीत चुका है। 25 मार्च से शहर के कांच कारखानों और निर्यात अपनों के गोदाम में ताले लटके हुए हैं। इधर निर्यातकों ने विदेशों से मिले आर्डर का जो माल तैयार किया था वह उनके गोदाम में रखा हुआ है। लेकिन लॉक डाउन के चलते गोदाम के ताले नहीं खुल पा रहे हैं। निर्यातकों का कहना है कि जब उन्हें सरकारी परमिशन मिलेगी तभी तो वह अपना माल मुंबई बंदरगाह तक भेज सकेंगे। यहां से यह माल संबंधित देशों को रवाना हो सकेगा। निर्यातकों का कहना है कि ऑर्डर का माल विदेशी कारोबारी तक समय से न पहुंचने से शहर के कांच उद्योग को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही करोड़ों रुपये का निर्यात कारोबार प्रभावित हो रहा है लेकिन संबंध में प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है।

निर्यातकों ने उठाई प्रशासन से परमिशन देने की मांग

फिरोजाबाद। नगर के निर्यातको ने प्रशासन से एक्सपोर्ट होने वाले तैयार माल को मुंबई बंदरगाह तक भेजने के लिए अनुमति जारी किए जाने की मांग की है। नगर के प्रमुख ग्लास एक्सपोर्टर मुकेश बंसल टोनी, राजेंद्र गुप्ता, सरवर हुसैन, राजीव दीक्षित ने जिला अधिकारी से कांच उत्पादों को मुंबई बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए परमिशन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए और अपने गोदाम में रखे माल को सेनेटेशन करा कर ही बंदरगाह के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा के हमारे जो गोदाम शहर से बाहर है और ग्रामीण अंचल में आते हैं कम से कम इन्हें तो माल भेजने की परमिशन दी जा सकती है। हम सभी निर्यातक प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी तैयार हैं।

बोले उपायुक्त उद्योग...

- जनपद में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। अभी उद्योग और कारोबारी गतिविधियों को संचालित करने के हालात नहीं हैं। 3 मई को प्रधानमंत्री के नए दिशा निर्देश जारी होने के पश्चात ही संबंध में कोई निर्णय प्रशासन द्वारा लिया जा सकेगा। तब तक उद्यमी, निर्यातक अपना धैर्य बनाए रखें।

- अमरेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें