Firozabad News: जसराना में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: पत्नी के 20 वर्ष पहले छोड़ने के बाद झारखंड के नगला पर्दमन गांव में 50 वर्षीय मुनीश कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांववासियों का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था और अकेले रह रहा था।

Firozabad News: जसराना में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

Firozabad News: पत्नी के छोड़कर जाने के बाद अकेले रह रहे अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जसराना के गांव नगला पर्दमन निवासी मुनीश कुमार (50) का शव शुक्रवार की सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर ग्रामीण और अन्य परिजन आ गए। पुलिस को सूचन मिली तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पति की आदतों से तंग आकर पत्नी 20 वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई। तभी से वह अकेले रह रहा था।

सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वह शराब पीने का आदी था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: जसराना में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव