ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादप्रभु यीशु ने दिया मानवता का संदेश: कोरिया

प्रभु यीशु ने दिया मानवता का संदेश: कोरिया

क्रिसमस पर ईसाई समाज के लोगों ने चर्चों में जाकर प्रार्थना की। चर्च में पादरियों ने प्रभु ईसा मसीह के संदेशों पर प्रकाश डाला। गिरजाघरों को भव्य सजाया गया। जहां रोशनी की जगमगाहट सभी का मन मोह रही थी।...

प्रभु यीशु ने दिया मानवता का संदेश: कोरिया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 25 Dec 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिसमस पर ईसाई समाज के लोगों ने चर्चों में जाकर प्रार्थना की। चर्च में पादरियों ने प्रभु ईसा मसीह के संदेशों पर प्रकाश डाला। गिरजाघरों को भव्य सजाया गया। जहां रोशनी की जगमगाहट सभी का मन मोह रही थी। इसाई धर्मावलंबियों ने अपने घरों पर भी क्रिसमस पर रंग बिरंगी रोशनी झालरों से सजाया।

इस दौरान बच्चों ने अपने-अपने घरों पर केक काटकर क्रिसमस को धूमधाम के साथ मनाया। यही नहीं बच्चों ने क्रिसमस ट्री बड़ी सुंदरता के साथ सजाकर उस पर तरह-तरह के गुब्बारे रंग-बिरंगी झंडिया तथा रोशनी को चाईनीच झालरें भी लगाकर उसकी भव्यता को और भी बढ़ा दिया। गिरजाघरों के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों पर मोमबत्तियां जलाकर ईसा मसीह का जन्मदिन बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। गिरजाघरों में रात्रि नौ बजे से प्रार्थना सभा शुरू हुई जो रात्रि एक बजे तक चली। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्म के बाद केक काटकर भी खुशिया मनाई गईं। क्राइस्ट द किंग के फादर एंड्रयू कोरिया ने कहा कि ईसा मसीह स्वयं परमात्मा के ही पुत्र हैं। क्रिसमस-डे पर प्रात: 8 बजे से प्रार्थना सभा शुरू हुई जो करीब 10 बजे तक चली। तदोपरांत उपस्थित धर्मावलंबियों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें