सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरम में बलदेव मथुरा से आए डॉ.विनोद कुमार शर्मा, देवेश कुमार समाधिया एवं पीआरटी सरस्वती इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रवींद्रपाल सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
दयानिधि ने प्रदेश स्तरीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त किया। कामिनी यादव ने काव्यात्मक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवनीत कुमार ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी मेधावियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि मेधावियों का उत्साह वर्धन करने के लिए उन्हें पुरस्कार देना जरूरी है जिससे वह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते रहे। पुरष्कृत छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह वर्मा और समस्त आचार्य, प्रबंधक गिरंद सिंह व कोषाध्यक्ष सतीश यादव एवं वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र सिंह चंदेल सुभाष गुप्ता ने बधाई दी।