मानसिक रूप से बीामर महिला से मारपीट और छेड़छाड़

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - दिल्ली में रहने वाली एक मानसिक रूप से कमजोर महिला से शिकोहाबाद में एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उनके साथ मारपीट, अभद्रता की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज क

मानसिक रूप से बीामर महिला से मारपीट और छेड़छाड़

दिल्ली में रहने वाली एक मानसिक रूप से कमजोर महिला से शिकोहाबाद में एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उनके साथ मारपीट, अभद्रता की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना कुरावली जिला मैनपुरी के रहने वाले युवक ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ विगत 17 वर्ष से दिल्ली में रह रहा है। पीड़ित की मां दिमागी रूप से काफी कमजोर होने के चलते किसी तरह से वह घर से 7 अप्रैल की दोपहर दिल्ली से निकल आई। पीड़ित ने अपनी मां को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी मां को 2 दिन से शिकोहाबाद में देखा है तो वह अपनी मां को खीजते हुए शिकोहाबाद आ गया। पीड़ित बेटे का आरोप है कि उसकी मां की मानसिक स्थित का फायदा उठाकर किसी युवक ने उनके साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की है। उनके शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के कई गंभीर निशान हैं। पीड़ित ने अपनी मां के मेडिकल की मांग करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।