Firozabad News: सौ शैय्या अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने का आरोप
Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के दौरान दवाओं के नाम पर 2300 रुपये लेने का आरोप लगा है। पीड़ित ने जिला अस्पताल के सीएमएस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस ने जांच कराने की बात कही। एक अन्य तीमारदार ने बाहर से लेवल-2 अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला के ऑपरेशन के नाम पर स्टाफ नर्स द्वारा 2300 रुपये लेने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिला अस्पताल के सीएमएस से करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस ने मामले की जांच कराने की बात कही है। रसूलपुर थाना क्षेत्र के नीबू वाला बाग निवासी अरविंद की पत्नी शिवानी नौ माह की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर 10 अक्टूबर को उसे प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला चिकित्सक ने जांच के बाद ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। उसी दिन ऑपरेशन से उसने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि ऑपरेशन रूम में तैनात स्टाफ नर्स ने ऑपरेशन के दौरान प्रयोग होने वाली दवाओं आदि के नाम पर पीड़ित से 2300 रुपये ले लिए।
शिकायत पर जांच कराने की बात
इस मामले को लेकर पीड़ित ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से शिकायत की और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ.नवीन जैन का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव
बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने का बनाता दवाब
तीमारदार विकास वर्मा का कहना है कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। स्टाफ नर्स बाहर से लेवल-2 का अल्ट्रासाउंड कराने का दवाब बनाता है। जब इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो स्टाफ नर्स पर कार्रवाई भी नहीं की गई। जैन नगर खेड़ा निवासी भुवनेश का कहना है कि उसकी पत्नी के ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। निजी अस्पतालों में 30 से 40 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि यहां दो से पांच हजार रुपये में ही काम चल जाता है।

