Firozabad News: उद्घाटन से पूर्व ही चटकने लगे खिड़कियों के शीशे
Firozabad News: महापौर कामिनी राठौर ने मंगलवार को नई जोनल ऑफिस के विभिन्न प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान खिड़कियों में टूटे शीशे देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य निर्माण स्थलों का भी निरीक्षण कर समय पर कार्य पूरा करने का आदेश दिया।

Firozabad News: महापौर कामिनी राठौर ने मंगलवार को नवनिर्मित जोनल ऑफिस के कई प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोनल ऑफिस में खिड़कियों के टूटे शीशे देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल नए शीशे लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में महापौर ने सबसे पहले ककरऊ कोठी स्थित जोनल कार्यालय का जायजा लिया। यहां खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। उन्होंने कड़े शब्दों में तत्काल शीशे बदलवाने के निर्देश दिए। कहा कि उद्घाटन से पहले कार्यालय की सफाई के साथ-साथ लिफ्ट में जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन कराया जाए। उन्होंने सुरेशनगर स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण किया। इसके बाद जलेसर रोड स्थित खत्ताघर पर निर्माणाधीन अर्बन प्लाजा का स्थलीय निरीक्षण किया।महापौर
को यहां भी काफी कमियां मिलीं। महापौर ने बाउंड्री वॉल के झुके हुए हिस्से को तोड़कर फिर से निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। सबसे अंत में उन्होंने जलकल कंपाउंड में निर्माणाधीन टाउन हॉल एवं वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, नामित पार्षद सूरजपाल बघेल, निर्मल शर्मा, अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग बृजेंद्र पाल बघेल, सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह, सीएनडीएस के आदेश कुमार मौजूद रहे।


