Mayor Kamini Rathore Inaugurates Construction of Service Road in Firozabad सर्विस रोड के कायाकल्प पर होंगे लाखों खर्च, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsMayor Kamini Rathore Inaugurates Construction of Service Road in Firozabad

सर्विस रोड के कायाकल्प पर होंगे लाखों खर्च

Firozabad News - फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड संख्या 35 में एक समारोह के दौरान सर्विस रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य 99 लाख 22 हजार 590 रुपए की लागत से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 7 Sep 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
सर्विस रोड के कायाकल्प पर होंगे लाखों खर्च

फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड संख्या 35 में एक समारोह के बीच सर्विस रोड पर निर्माण कार्य को लेकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्य भारत सरकार द्वारा अवमुक्त धनराशि से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत संपन्न कराया जाएगा। इस पर 99 लाख से अधिक धनराशि खर्च होगी। योजना के अनुसार नगला भाऊ क्षेत्र में सर्विस रोड स्थित अजय ग्लास से लेकर हंसी इंटरप्राइजेज तक सीसी सड़क निर्माण के अलावा नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 99 लाख 22 हजार 590 की धनराशि खर्च 24 जो भारत सरकार द्वारा अवमुक्त की गई है।

उन्होंने बताया कि सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को राह चलना आसान हो जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय अवर अभियंता को निर्माण कार्य पर नजर रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता योगेंद्र बाबा, राम खिलाड़ी वाल्मीकि, भगवानदास शंखवार, गौतम कुशवाहा, देव दीपक गुप्ता, भगत सिंह वर्मा, केशव देव शंखवार, किशोर अग्रवाल बंटी, गुड्डा पहलवान, क्षेत्रीय पार्षद अभिनेंद्र यादव, श्याम सुंदर, संघमित्रा, श्याम सिंह यादव, डीपी सिंह राठौर, देवेंद्र राजपूत, सत्यप्रकाश, मौ इकरार, कायम सिंह शंखवार, देवेंद्र कुमार एवं सुनील वर्मा मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।