Firozabad News: दस करोड़ से शहर के कई वार्डों में होंगे विकास कार्य

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: शहर में एनकेप योजना के तहत स्वीकृत 62 निर्माण कार्यों में से 31 कार्यों के लिए वर्क आर्डर जारी किए गए हैं। महापौर कामिनी राठौर के अनुसार इन पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये कार्य विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली, सीसी सड़क निर्माण और प्लांटेशन शामिल हैं, जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी।

Firozabad News: दस करोड़ से शहर के कई वार्डों में होंगे विकास कार्य

Firozabad News: शहर में एनकेप योजना के तहत स्वीकृत 62 निर्माण कार्यों में से फिलहाल 31 निर्माण कार्यों के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। महापौर कामिनी राठौर की स्वीकृति के पश्चात इसकी घोषणा कर दी गई। यह कार्य विभिन्न वार्डों में कराए जाएंगे। स्वीकृत 31 निर्माण कार्यों पर लगभग 10 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसके तहत आरसीसी नाली, सीसी सड़क निर्माण के अलावा प्लांटेशन का कार्य चलाया जाएगा। कई क्षेत्रों में लोगों के समक्ष आ रहीं गंभीर समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पिछले काफी समय से निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम में हंगामा एवं नारेबाजी का माहौल बना रहा था।

महापौर का कहना था कि निर्माण कार्यों से लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।