ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादवृंदावन में निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

वृंदावन में निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

महर्षि वाल्मीकि मेला कमेटी के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। साथ ही नगर में शोभायात्रा निकाली...

वृंदावन में निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,मथुराWed, 12 Oct 2022 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महर्षि वाल्मीकि मेला कमेटी के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। साथ ही नगर में शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में विघ्न विनाशक गणेशजी, ठा. बांकेबिहारी, राधाकृष्ण, मां दुर्गा, श्रीराम दरबार, हनुमानजी आदि देवी-देवताओं की करीब 2 दर्जन झांकियों के साथ ही महर्षि वाल्मीकि एवं डा. बीआर अंबेडकर के सुसज्जित डोला आकर्षण का केंद्र बने रहे। बैंडबाजों की धुनों के मध्य निकाली गई शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु, विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा, महेश काजू एवं अध्यक्ष शरन आनंद ने पूजन कर किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आकाश भारती, विजयपाल चौहान, बंटी वाल्मीकि, संजय चौहान, अंकित चौहान, मुरारी लाल आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें