ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादमैक्स की टक्कर से लोडर टेंपो चालक सहित दो घायल

मैक्स की टक्कर से लोडर टेंपो चालक सहित दो घायल

थाना नारखी क्षेत्र में मैक्स की टक्कर से लोडर टेंपो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया...

मैक्स की टक्कर से लोडर टेंपो चालक सहित दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 22 Jan 2021 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना नारखी क्षेत्र में मैक्स की टक्कर से लोडर टेंपो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

पिपरौली के समीप हादसा हुआ। तेज गति से आ रही मैक्स ने लोडर टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार कुलदीप जैन पुत्र देवेंद्र निवासी नेहरू नगर थाना उत्तर तथा चालक अनिल कुमार पुत्र रामवीर निवासी नगला बरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पता चलते ही कॉन्फेंसनरी वाले वहां पहुंच गए। ऑटो में कॉन्फेंसनरी का सामान लेकर बाजार करने जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क हादसे में अजय कुमार पुत्र चंद्रभान शेखपुर खैरगढ़ कासिम पत्र छोटे जालिम नगर रसूलपुर तथा टिंकू पुत्र भूरी सिंह बघेल कॉलोनी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें