ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादनगला सिकंदर में प्रसूता संक्रमित, इलाका सील

नगला सिकंदर में प्रसूता संक्रमित, इलाका सील

नारखी के नगला सिकंदर में एक गर्भवती महिला संक्रमित निकली है। उसकी जानकारी के बाद इलाके को सील कराया है और महिला को आइसोलेशन में भेज...

नगला सिकंदर में प्रसूता संक्रमित, इलाका सील
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 24 Jul 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

नारखी के नगला सिकंदर में एक गर्भवती महिला संक्रमित निकली है। उसकी जानकारी के बाद इलाके को सील कराया है और महिला को आइसोलेशन में भेज दिया।

थाना नारखी के गांव नगला सिकंदर में आठ माह की गर्भवती महिला ने प्रसव से पूर्व कोरोना की जांच कराई थी। जांच के दौरान वह संक्रमित आई है। महिला का कहना है कि वह लगातार उपचार ले रही थी और चिकित्सक के पास जाने के चलते संक्रमित हो गई पता नहीं चला। महिला के परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन में भेजा है। साथ ही उनकी कोरोना की जांच कराई जा रही है। इलाके को सील कराने के बाद लोगों को घरों में रहने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें