ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादतीन मौतों से करबला में शादी वाले परिवार में मातमी सन्नाटा

तीन मौतों से करबला में शादी वाले परिवार में मातमी सन्नाटा

दक्षिण क्षेत्र से युवती का लगन टीका लेकर गए ताऊ सहित तीन लोगों की मैनपुरी क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन मौतों से क्षेत्र में कोहराम मच गया। उनके परिवारों में लोगों की चीत्कारे ही सुनाई...

तीन मौतों से करबला में शादी वाले परिवार में मातमी सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 13 Feb 2020 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण क्षेत्र से युवती का लगन टीका लेकर गए ताऊ सहित तीन लोगों की मैनपुरी क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन मौतों से क्षेत्र में कोहराम मच गया। उनके परिवारों में लोगों की चीत्कारे ही सुनाई देती रहीं। लड़की के परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुल्हन और उसकी मां के बोल नहीं निकल रहे हैं।

करबला गली नंबर तीन निवासी लक्ष्मी पुत्र हरीचंद्र की शादी जनपद मैनपुरी रविदासपुर निवासी गोविंद पुत्र राम सिंह राठौर के साथ तय हुई थी। उसकी बुधवार को लगन टीका लेकर ताई रामबहादुर और रिश्तेदार तथा मोहल्ले के लोग मिनी बस से मैनपुरी गए थे। किशनी के पास मैक्स ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में लगन टीका लेकर गए ताऊ रामबहादुर (65), चंद्रभान (48) व चालक की मौत हो गई। वह लोग लड़के वाले घर तक नहीं पहुंच पाए। हादसे का पता चलते ही लक्ष्मी के परिवार में कोहराम मच गया। तीन मौतों से करबला में मातम सा छा गया।

लड़की के घर में सन्नाटा पसर गया। उसकी मां कमला देवी सन्न रह गईं। वह नहीं समझ पाईं की क्या हो गया। करबला के दोनों परिवारों ने चीत्कारें सुनाई देती रही। जिसे भी पता चला वह वहां पहुंच गया। रिश्तेदार भी आ गए। लड़की की मां की रोते-रोते हालत बिगड़ गई। लड़की के पिता की पहले मौत हो चुकी है। किसी प्रकार मां बेटी के हाथ पीले कर रही थी। हादसे में उनका सब कुछ छीन लिया।

लगन टीका कार्यक्रम स्थगित हुआ

फिरोजाबाद। हादसे के कारण लगन टीका का कार्यक्रम रद करना पड़ा। हादसा यहां से जाते समय हुआ। लगन टीका अब कब होगा इस बात का किसी के पास जवाब नहीं है। इस हादसे में घायल भाई संजय, कुलदीप भी काफी दुखी है। वह लोग खुशी-खुशी बहन का टीका लेकर गए थे। हादसे ने उनके अरमान पर पानी फेर दिया।

गमगीन माहौल में हुआ शवों का अंतिम संस्कार

फिरोजाबाद। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव फिरोजाबाद आए। शवों के आते ही क्षेत्र में मौत का सन्नाटा पसर गया। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनकी अंतिम यात्रा में काफी लोगों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें