साड़ी की दुकान में आग, लाखों का सामान खाक
Firozabad News - फिरोजाबाद में एक साड़ी एवं कपड़ों की दुकान में शनिवार रात आग लग गई, जिससे लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर परिवार के लोग ऊपरी मंजिल पर फंस गए थे। फायरकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित निकाला...

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र से एक साड़ी एवं कपड़ों की दुकान में शनिवार देर रात आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। नीचे स्थित दुकान में आग लगने से ऊपरी मंजिल पर परिवार के लोग फंस गए। फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंच ऊपरी मंजिल पर फंसे दंपति को पीछे के रास्ते बाहर निकला। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जलेसर रोड पर मुखिया साड़ी भंडार की दुकान है। इस दुकान में दीपोत्सव को लेकर भारी संख्या में साड़ी एवं कपड़ों का भंडार था। देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे बेसमेंट एवं दुकान में फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से आग की लपटे निकलने लगी। दुकानदार के साथ परिजनों को आग लगने की जानकारी उस वक्त हुई, जब आग की तपिश ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। दुकान में आग लगने पर चीख-पुकार मच गई। इससे सड़क के दूसरी तरफ रहने वाले परिवार के लोग भी जाग गए।
आग लगने की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए। लोगों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। आग की जानकारी मिलने पर चार दमकल पहुंची। पीड़ित परिवार के ऊपरी मंजिल पर फंसे होने की जानकारी मिलने पर फायर कर्मियों ने दुकान मालिक प्रदीप कुमार एवं उसकी पत्नी को निकाला। फायर कर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर काफी प्रयासों के बाद जलघर पहली मंजिल तथा दूसरी मंजिल की दुकान में लगी आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा माल नष्ट हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


