Firozabad News: सरकारी पांडाल में 300 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे
Firozabad News: जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। देवशयनी एकादशी से पहले होने वाले इस समारोह के लिए तारीख लगभग तय हो चुकी है। 911 शादियों का लक्ष्य है और 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभाग ने आवश्यक पत्रावली तैयार की है।

Firozabad News: जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। देवशयनी एकादशी से पहले जिले में आयोजन की तैयारी में विभाग है। इसके लिए तारीख भी लगभग फाइनल हो गई है। ब्लॉक एवं नगर पंचायत स्तर पर आने वाले आवेदनों के सत्यापन के लिए विभाग ने 17 जुलाई तक का समय दिया है। जिले को इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए 911 शादियों का लक्ष्य मिला है। शादियों के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं नगर निकायों के स्तर पर शादियों के लिए 300 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।
विभाग द्वारा इस संबंध में पत्रावली भी तैयार कर ली है तथा इस पर प्रशासन की सहमति ली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


