युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

दक्षिण थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते 38 वर्षीय युवक रूपेंद्र पोरवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे कमरे से बाहर नहीं आते देखा, तो खिड़की से झांककर देखा और शव लटका हुआ पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दक्षिण थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। नई बस्ती निवासी 38 वर्षीय रूपेंद्र पोरवाल पुत्र विजय कुमार दोपहर में अपने कमरे में चला गया और पंखे के कुंदे से गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों को आशंका हुई। उन्होंने रूपेंद्र को आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पंखे के कुंदे से शव लटका देखकर रोने बिलखने लगे।

थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।