पुलिस ने 39 लीटर ताड़ी नष्ट कराई, एक गिरफ्तार
जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पाढम क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ताड़ी के अड्डे पर दबिश दी। 39 लीटर ताड़ी बरामद की गई और एक आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पाढम क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताड़ी के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी मात्रा में ताड़ी बरामद हुई, जिसे नष्ट कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संयुक्त टीम में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक जसराना तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे के साथ पुलिस टीम शामिल रही। टीम ने पाढम स्थित ताड़ी के ठिकानों पर छापेमारी की। दबिश के दौरान करीब 39 लीटर ताड़ी मौके पर बरामद हुई, जिसे टीम ने तत्काल नष्ट करा दिया।
कार्रवाई में विवेक कुमार निवासी पाढम को गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


